Breaking News

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में विज्ञान संगोष्ठी हुई आयोजित

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में विज्ञान संगोष्ठी हुई आयोजित

 

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को विज्ञान संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज जोशी मझरा के प्रधानाचार्य रावेन्द्र शर्मा ने किया। संगोष्ठी का विषय ‘क्वांटम युग का आरंभ, संभावनाएं एवं चुनौतियांरहा। कार्यक्रम में काशीपुर ब्लॉक के 18 शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और चार्ट्स के माध्यम से छह मिनट का व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने भौतिकी, इंजीनियरिंग, औद्योगिक संस्थानों और साइबर सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में क्वांटम तकनीक की संभावनाओं और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल के प्रमोद कुमार, राजेन्द्र सिंह महर और रामेश्वर सिंह ने प्रतिभागियों से विषय आधारित प्रश्न भी पूछे। प्रतियोगिता में पं. जीबी पंत इंटर कॉलेज के हर्ष कुमार ठाकुर प्रथम, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काशीपुर की वर्षा द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज महुआखेड़ागंज की सोनम तृतीय स्थान पर रही। चयनित छात्रों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए। ब्लॉक समन्वयक देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संगोष्ठी में ब्लॉक सह समन्वयक शिवानी शर्मा, बीआरसी समन्वयक अनिल चौहान, प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता, बीआरसी समन्वयक अनिल चौहान, प्रीतम सिंह, देशराज सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र, अनीता तिवारी, अंजना राज, शालिनी गुप्ता, गुरजीत कौर, सीमा शर्मा समेत आदि रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.