Breaking News

4 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

4 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर: जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पंतनगर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.46 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत शुक्रवार को कोतवाली पंतनगर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के पास पानी की टंकी के पीछे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में उसके पास से 14.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वंशज मखीजा (33) निवासी आवास विकास, ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर बताया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.