Breaking News

भगत सिंह मण्डल में युवा मोर्चा का दमदार आगाज़, नए पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

Share

भगत सिंह मण्डल में युवा मोर्चा का दमदार आगाज़, नए पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

ख़बरीलाल खोज(मनीश बावा)रुद्रपुर: भगत सिंह मण्डल में नवनियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों का जोरदार और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गहलौत के कार्यालय पर हुआ, जहां संगठनात्मक ऊर्जा और युवा जोश साफ तौर पर देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और संगठन की मजबूती, युवा शक्ति के विस्तार तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, महामंत्री मयंक माटा व विश्वजीत पाल, उपाध्यक्ष ज्ञान बहादुर, संतोष और अक्षित छाबड़ा, मंत्री आदित्य कुमार, अनुभव व वासु गुम्बर, कोषाध्यक्ष हिमांशु नारंग, सोशल मीडिया संयोजक अल्का सिन्हा और आईटी संयोजक ऋषभ चतुर्वेदी का विशेष रूप से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, जिला मंत्री युवा मोर्चा मनीष गोस्वामी, मण्डल अध्यक्ष आदेश भारद्वाज और सुनील सिंह की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास की असली ताकत युवा हैं। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!