Breaking News

खबर के बाद जागा तहसील प्रशासन,सीलिंग की जमीन पर हो रहा निर्माण रुकवाया, जल्द होगा ध्वस्तीकरण,अधिकारियों के निर्देश प्रीत बिहार में अन्य अवैध निर्माणों का चिन्हिकरण शुरू,अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण देने वाले गुड्डू को लेकर संसय बरकरार।

खबर के बाद जागा तहसील प्रशासन,सीलिंग की जमीन पर हो रहा निर्माण रुकवाया, जल्द होगा ध्वस्तीकरण।

अधिकारियों के निर्देश प्रीत बिहार में अन्य अवैध निर्माणों का चिन्हिकरण शुरू।

अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण देने वाले गुड्डू को लेकर संसय बरकरार।

ख़बरीलाल खोज(मनीश बावा) रुद्रपुर। शहर सीलिंग प्रभावित क्षेत्र प्रीत बिहार में अवैध निर्माण की खबर प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया, बाहर से आए समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा किए जा रहे निर्माण को तहसील प्रशासन ने रुकवाकर नोटिस देने के साथ ही सामान जप्त कर लिया। जल्द ही अवैध दोनों भवनों का ध्वस्तीकरण भी किया जायेगा।इधर समुदाय विशेष के लोगों को संरक्षण देने वाला गुड्डू कौन है वडा सवाल बना हुआ है।

1002122514.jpg

 

रुद्रपुर के वार्ड नंबर 25 प्रीत बिहार फाजलपुर महरौला सीलिंग की जमीन गुरुद्वारे के निकट बनाए जा रहे दो भवनों की खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को नयाब तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, टीम को देखकर अवैध निर्माण कर रहे समुदाय विशेष के लोग फरार हो गए,टीम ने मौके पर काम कर रहे मिस्त्री और मजदूरों के औजार व अन्य सामान जप्त कर लिया है, बताया जा कि पटवारी कुछ तरफ से सोमवार को ही नोटिस जारी करके निर्माण बंद करा दिया गया था, इसके बाद भी मंगलवार को निर्माण चल रहा था।इधर तहसील प्रशासन की तरफ निर्माणाधीन दोनों भवनों के ध्वस्तीकरण की तैयारी की जा रही बताते कि बताते हैं कि कवरेज के दौरान अवैध निर्माण करने वाले लोगों ने एक गुड्डू नाम के व्यक्ति की सहमति से निर्माण किए जाने बात कही, गुड्डू अपने आपको तहसील का पटवारी बताता है, अन्य कई जगहों पर हुए निर्माण में भी इसी गुड्डू का नाम समाने आता है, लोगों की मानें तो क्षेत्र घूमकर बकायदा समुदाय विशेष के लोगों से मकान बनाने का ठेका लेता है,कभी कभार जब अधिकारी आते हैं तो पहले ही यह लोगों से निर्माण बंद करा देता है, तहसील के कर्मियों से इसकी अच्छी काकी पैठ बताई जाती है। पिछले एक वर्ष में सीलिंग की जमीन पर 200 के करीब घर समुदाय विशेष के लोगों ने घर बनाए हैं।

प्रशासन द्वारा जिन भवनों को रुकवाकर नोटिस जारी किए गए, ऐसे अधूरे निर्माण भी धीरे-धीरे पूरे हो चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.