Breaking News

सितारगंज में आतंकी कनेक्शन का खुलासा, ‘अल बदर’ से जुड़े तार; SOG और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share

सितारगंज में आतंकी कनेक्शन का खुलासा, ‘अल बदर’ से जुड़े तार; SOG और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रुद्रपुर/सितारगंज। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने आतंकवाद से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में सितारगंज पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
पुलिस जांच में पता चला कि अभियुक्त के बैंक खातों से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न खातों में संदिग्ध लेनदेन हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क किया गया तो एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि रेहान मीर, निवासी टुलरन सोफिया (जम्मू-कश्मीर), इस नेटवर्क का अहम सदस्य है। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल बदर का ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) है और अभियुक्त के खाते में लगातार धनराशि भेज रहा था।
इस मामले में सितारगंज निवासी हनी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि भेजी गई रकम के बदले हथियारों की सप्लाई की गई हो सकती है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल में मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार आतंकी फंडिंग और हथियार तस्करी के एंगल से जांच जारी है। ऊधमसिंहनगर पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस और दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय बनाकर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सख्त कार्रवाई की

editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!