Breaking News

अटरिया मंदिर में चोरों का धावा, दानपात्र तोड़ ले गए नकदी, आस्था का केंद्र भी नहीं सुरक्षित, मौके पर पहुंची पुलिस

Share

अटरिया मंदिर में चोरों का धावा, दानपात्र तोड़ ले गए नकदी
आस्था का केंद्र भी नहीं सुरक्षित, मौके पर पहुंची पुलिस

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर: क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अटरिया मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर पांच दानपात्र तोड़ डाले और उसमें रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब मंदिर के कपाट खुले तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दी। मंदिर परिसर में टूटे हुए दानपात्र और बिखरा सामान देखकर श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जब आस्था के केंद्र ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आमजन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।
मंदिर के प्रबंधक पंडित अरविंद शर्मा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, “यह केवल चोरी नहीं, बल्कि आस्था पर प्रहार है। चोरों ने दानपात्र तोड़कर श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।”
पुलिस ने अज्ञात चोरों की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Share
error: Content is protected !!