Breaking News

ठुकराल के बिगड़े बोल: मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी, खड़गे को बताया ‘महामनुष्य’

Share

ठुकराल के बिगड़े बोल: मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी, खड़गे को बताया ‘महामनुष्य’

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा ) रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर उनके कथित अमर्यादित संबोधन ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। ठुकराल ने तीखे अंदाज में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा— “अरे मुख्यमंत्री, जब तेरा जन्म भी हुआ था, तब वो शिक्षा मंत्री बन गए थे।”
ठुकराल का यह बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। एक ओर उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को ‘महामनुष्य’ बताया, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए बेहद तीखे और व्यक्तिगत लहजे का इस्तेमाल किया।

सियासत में तल्खी या मर्यादा की हद पार…
ठुकराल के बयान ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राजनीतिक विरोध की आड़ में नेताओं की भाषा की मर्यादा आखिर कहां तक जा सकती है। मुद्दों पर सरकार को घेरना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत संबोधन और कटाक्ष राजनीतिक शालीनता पर सवाल खड़े करते हैं।
एक बयान, दो अंदाज—खड़गे ‘महामनुष्य’, धामी पर तंज
ठुकराल के बयान में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि उन्होंने एक ही सांस में खड़गे के लिए सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जबकि मुख्यमंत्री धामी को संबोधित करते हुए ‘तेरा’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया। यही विरोधाभास अब राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है।
ठुकराल के इस बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार है। यदि भाजपा इसे मुद्दा बनाती है तो आने वाले दिनों में यह बयान रुद्रपुर की सियासत में नया विवाद खड़ा कर सकता है।

राजनीति में बयानबाजी नई बात नहीं, लेकिन शब्दों की धार जब व्यक्तिगत मर्यादा को काटने लगे तो सवाल सिर्फ विरोध का नहीं, बल्कि राजनीतिक संस्कार का भी बन जाता है।


Share
error: Content is protected !!