Breaking News

टीएमयू छात्रों को दिलाई क्लीन टीएमयू,ग्रीन टीएमयू की शपथ

टीएमयू छात्रों को दिलाई क्लीन टीएमयू,ग्रीन टीएमयू की शपथ

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग की श्रृंखला में ग्रीन योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. वीके जैन ने भी शिरकत की। डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने स्टुडेंट्स को क्लीन टीएमयू,ग्रीन टीएमयू की शपथ दिलाई। छात्रों ने हर साल 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान का संकल्प लिया। इसके अलावा यूनिवर्सिटी कैंपस में योग को पर्यावरणीय चेतना के संग जोड़ते हुए वृक्षारोपण एवम् स्वच्छता कैंपेन भी चलाया गया।

एनएनएस की ओर से हरियाली में योग, स्वच्छता से संकल्प के तहत यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित इस प्रोग्राम में वीसी प्रो. वीके जैन ने यूनिवर्सिटी के सभी विभागों से अपील की,
हर विभाग कम से कम 100 और लोगों को स्वच्छता शपथ दिलवाएं। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रिंसिपल प्रो. मनु मिश्र, ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. वैभव रस्तोगी, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. विनोद जैन, डॉ. शिवानी एम. कौल, डॉ.अंकिता जैन, प्रो.बलराज सिंह, श्री दीपक मलिक की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.