Breaking News

रुद्रपुर में चोरी के दो इन्वर्टर और दो बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर में चोरी के दो इन्वर्टर और दो बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 

रुद्रपुर। गोल मार्केट में दुकान के बाहर से चोरी हुए दो इन्वर्टर और दो बैटरी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान ले जाने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को पारस छाबड़ा पुत्र राकेश छाबड़ा, निवासी 52 आरआर क्वार्टर, रुद्रपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गोल मार्केट स्थित उनकी दुकान के बाहर से अज्ञात व्यक्ति दो इन्वर्टर और दो बैटरी चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान 18 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ दो व्यक्ति बिंदुखेड़ा रोड पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जगदीश उर्फ लाला (45), निवासी सेठी कॉलोनी, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) और अवधेश गुप्ता (27), निवासी कुम्हारान मोहल्ला, थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रेशमबाड़ी, रुद्रपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो इन्वर्टर और दो बैटरी बरामद कीं। बरामद सामान पर अंकित सीरियल नंबर मुकदमे की प्राथमिकी में दर्ज नंबरों से मेल खाते पाए गए। इसके अलावा चोरी का सामान ले जाने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल संख्या UK06-BH-2119 भी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 18 अक्टूबर की रात 9:10 बजे गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक इंद्र सिंह ढैला, उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा, कांस्टेबल किशन सिंह और कांस्टेबल ताजवीर शाही शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.