रुद्रपुर में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का जोरदार स्वागत,नारायण हॉस्पिटल में डॉक्टर प्रदीप अदलखा से की शिष्टाचार भेंट
ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)रुद्रपुर: उत्तराखंड सरकार में परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री तथा जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा अपने रुद्रपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली रोड स्थित नए नारायण हॉस्पिटल में पहुंचकर डॉक्टर प्रदीप अदलखा और डॉक्टर सोनिया अदलखा से शिष्टाचार भेंट की।
प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। खास बात यह रही कि रुद्रपुर में पहली बार पहुंचे मंत्री के स्वागत में हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा। इस मौके पर डॉक्टर प्रदीप अदलखा और डॉक्टर सोनिया अदलखा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोड़ा, गुरमीत सिंह, नरेंद्र अरोड़ा, राजकुमार खनिजों, राजकुमार फुटेला, सुनील ठुकराल, जतिन भसीन, अमित नारंग, मानस जायसवाल, पारस चुघ, गौरव, राजकुमार गगनेजा, बलजीत गावा, राजकुमार मिगलानी, बॉबी अरोड़ा, अजय चड्ढा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा हॉस्पिटल स्टाफ में अमित अदलखा, हर्षित अदलखा, सनी अदलखा समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल रहे।



