Breaking News

तीज महोत्सव में बिखरी संस्कृति की छटा, संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं

तीज महोत्सव में बिखरी संस्कृति की छटा, संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं
रुद्रपुर। श्री कृष्णा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में यादव महासभा की महिला शक्ति की ओर से बीकानेर रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज पर्व की खुशियां साझा करते हुए गीत-संगीत, भजनों, खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और झूले का आनंद लिया। विभिन्न मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत और भजनों की धुन पर महिलाओं के साथ बच्चों ने भी जमकर नृत्य किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रतिभागियों का महिलाओं ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
आयोजन के दौरान तीज से जुड़ी परंपराओं के साथ महिला एकजुटता, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। आयोजक महिलाओं ने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में सुमन यादव, डॉ. रेखा यादव, डॉ. रिद्धि यादव, शशि यादव, पुष्पा यादव, सोनी यादव, मीना यादव, ज्योत्सना यादव, रजनी यादव, खुशी यादव और बीना यादव सहित यादव महासभा की अनेक महिला सदस्य मौजूद रहीं। महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता के चलते तीज महोत्सव यादगार बन गया।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.