Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम सम्पन्न

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लि. रुद्रपुर द्वारा बैंक स्टाफ के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के द्वारा योग के संबंध में जागरूकता का प्रसार किया गया। बैंक सचिव/महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार के नेतृत्व में समस्त उपस्थित बैंक स्टाफ द्वारा विभिन्न योगासन किए गए तथा स्वास्थ्य के संवर्धन में योग की भूमिका पर चर्चा की गई। श्री संदीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग हैl” योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीनतम जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर, मन और आत्मा — तीनों का संतुलन स्थापित करता है। योग के माध्यम से हम न केवल स्वस्थ रहते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, सकारात्मकता और मानसिक शांति भी प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर

 

करो योग , रहो निरोगl

हर घर योग, घर घर निरोगl

 

इत्यादि नारों का उद्घोष भी किया गया l मुख्यालय के अतिरिक्त जिले की विभिन्न शाखाओं में भी योग दिवस के अवसर पर बैंक अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा योगासन किया गया और मानव जीवन में योग के महत्व का बखान किया l इस अवसर पर राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के जिला विकास प्रबंधक ऊधम सिंह नगर श्री राजीव प्रियदर्शी, ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के उपमहाप्रबंधक श्री शुभम रावत, श्री डी एस नपलचयाल, श्री हरी सिंह यादव, वरिष्ठ प्रबंधक श्री संजय शर्मा, रेशम सिंह, पी.के. मौर्य, हर्ष तिवारी, अजय कुमार सिंह, शिवांगी, रचना, सपना, बरखा, आंचल, सोनम, गोविन्द सिंह फर्त्याल, शिव कुमार, हिमांशु पांडे, पंकज बिनबाल, गौरव चौहान, गोविन्द सिंह, अमित कुमार, दीपक, विकास जलाल, दान सिंह, लालू वर्मा, प्रिंस मैसी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे l

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.