Breaking News

 

होली चाइल्ड के प्रांगण में भारतवर्ष की आजादी का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास व देशभक्ति की भावना से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, प्रधानाचार्य  मिन्टू दूबे, उप-प्रधानाचार्य  प्रदीप कुमार जोशी एवं  मंजू अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात् सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। राष्ट्रीय गान के पश्चात् बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के देश भक्ति पर आधारित कविताएँ, संदेश, गीतों पर नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  मिन्टू दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि यदि हमें अपने देश की रक्षा तन, मन व धन से करते हुए उसे शीर्ष तक ले जाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने देश भक्ति व समाज सेवा जैसे मूल्यों के महत्व व अपनाने पर जोर दिया।

स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन  विकास बत्रा, एम॰डी॰  पूजा बत्रा, विनय बत्रा, प्रधानाचार्य  मिंटू दूबे, उप-प्रधानाचार्य  प्रदीप कुमार जोशी,  मंजू अधिकारी एवं समस्त शिक्षकों ने सभी को हार्दिक शुभकामनाऐं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.