Breaking News

ऊधम सिंह नगर में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों को दिए विशेष निर्देश

ऊधम सिंह नगर में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों को दिए विशेष निर्देश
रुद्रपुर: जनपद में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को मलेरिया रोग के प्रति जागरूक किया गया और निर्देशित किया गया कि वे विद्यालयों में प्रार्थना सभा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को इस गंभीर बीमारी के प्रति सजग करें।
इस दौरान विद्यालयों में भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं के जरिए जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. हरेंद्र मलिक, जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एचएम) हिमांशु मस्यूनी सहित कई निजी चिकित्सालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एल.एम. उप्रेती विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में गोष्ठियों का आयोजन कर मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई और पंपलेट व पोस्टर वितरित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि मलेरिया की निशुल्क जांच एवं उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाएं व सामग्री उपलब्ध करा दी गई हैं। वहीं, जनपद के प्रमुख निजी विद्यालयों ने भी अपने-अपने स्तर पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.