Breaking News

देहरादून.. नशेड़ी युवक ने ली बुजुर्ग की जान पुलिस ने क्या खुलासा

देहरादून.. नशेड़ी युवक ने ली बुजुर्ग की जान पुलिस ने क्या खुलासा

 

Advertisement

सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास निर्माणाधीन मकान में व्यक्ति की हत्या कर फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है हालाँकि हत्या की वजह सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे

दोनों अभियुक्त चोरी की नियत से कंस्ट्रक्शन साइट में घुसे थे जिन्हें मौक़े पर निर्माणाधीन साइट पर एक व्यक्ति नज़र आया जो कि सो रहा था जब व्यक्तियों द्वारा टीन शेड के अंदर जाकर उक्त व्यक्ति की जेब से मोबाइल फ़ोन और कुछ पैसे निकाल लिए गए तो व्यक्ति की नींद खुल गई जिस पर उसके द्वारा एक अभियुक्त को पकड़ लिया गया वहीं दूसरे अभियुक्त में पास में पड़े लोहे के सरिए से मृतक पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया

आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि मृतक के पास से केवल एक मोबाइल फ़ोन और 650 रुपय ही अभियुक्तों को मिले थे

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी चकारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं जो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए जा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान पर सवाल खड़े करता नज़र आता है

क्योंकि यह दोनों युवक अभी केवल 19 साल के हैं और नशे की लत ने इन्हे एक खून करने पर मजबूर कर दिया अभी किशोरावस्था पूरी भी नहीं हुई और नशे की लत इन्हें एक अपराधी बना चुकी है आख़िर इसका ज़िम्मेदार कौन है और किस तरह युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति को रोका जाय यह एक बड़ा सवाल है

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.