Breaking News

मोबाइल चोरी के आरोप में निर्दोष युवक को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने के विरोध में भूरारानी क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने देर शाम पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में एसएसपी कैम्प कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रकट किया और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

मोबाइल चोरी के आरोप में निर्दोष युवक को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने के विरोध में भूरारानी क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने देर शाम पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में एसएसपी कैम्प कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रकट किया और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

 

 

 

रूद्रपुर। मोबाइल चोरी के आरोप में निर्दोष युवक को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने के विरोध में भूरारानी क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने देर शाम पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में एसएसपी कैम्प कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रकट किया और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को लेकर भी आवाज उठाई। जिस पर एसएसपी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। भूरारानी क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने पूर्व विधाायक ठुकराल की अगुवाई में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि भूरारानी निवासी चंदन पासवान पर किसी अनजान व्यक्ति ने मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगा दिया जिसके बाद चंदन पासवान को सुभाष कालोनी चौकी के दो सिपाही रात को घर से उठा लाये। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चंदन को बेरहमी से पीटा जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। बाद में सीसी टीवी फुटेज में युवक की चोरी में कोई भूमिका नहीं होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे घायल अवस्था में छोड़ दिया। महिलाओं ने एसएसपी से झूठे आरोप में युवक को प्रताड़ित करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पीड़ित युवक की बहन अंजलि पासवान की ओर से एसएसपी को तहरीर भी दी गयी। इसके साथ ही महिलाओं ने भूरारानी क्षेत्र में पुलिस की शह पर नशे का अवैध कारोबार चलने का भी आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है औन निर्दोषों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने एसएसपी से कहा कि पुलिस ने निर्दोष युवक को दबाव में प्रताड़ित किया है,ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। उन्होंने इसके खिलाफ भी एसएसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने दोनों मामलों में कार्यवाही का आश्वासन दिया। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिलाओं में पूनम, सावित्री, अंजलि, सुनीता, रेखा, गहली, ममता, सीता, बीना, सलेश, आरती, सुनीता, नीरो, दामिनी, रूकमणि, गुड़िया, लुधिया, प्रमिला, रीतम, सत्या, सिकंदर, ललिता, बच्चे बाबू, मोहन आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.