Breaking News

टीएमयू नर्सिंग कॉलेज की दीक्षा पाल को  गुरूजनों और छात्रों की अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

टीएमयू नर्सिंग कॉलेज की दीक्षा पाल को

गुरूजनों और छात्रों की अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

 

 

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग की दिवंगत छात्रा दीक्षा पाल को फैकल्टीज़ और नर्सिंग स्टुडेंट्स ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की। मेडिकल कॉलेज के न्यू लेक्चर थियेटर में हुई शोकसभा में छात्रा के टीचर्स ने कहा, दीक्षा मेधावी, अनुशासित, रेगुलर, हार्ड वर्किंग सरीखी खूबियों वाली स्टुडेंट थी। डीन स्टुडेंट वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह बोले, ऐसी दुःख की घड़ी में इमोशन भी निःशब्द हैं। टेक्नो ईरा में स्टुडेंट्स को साइकोलॉजिकली भी स्ट्रांग बनना पड़ेगा। दीक्षारम्भ समारोह के वक्त हम संकल्प लेते हैं, नवागत हरेक स्टुडेंट अब टीएमयू परिवार का सदस्य है। स्टडी से लेकर दीक्षांत और फिर करियर तक किसी भी स्टुडेंट का टीएमयू फैमली से अटूट रिश्ता बना रहता है। नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, डॉ. जितेन्द्र सिंह, फैकल्टी श्रीमती एकजोत कौर नंदा ने भी बारी-बारी से श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नर्सिंग की फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स ने कतारबद्ध होकर दीक्षा पाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उल्लेखनीय है, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग की छात्रा दीक्षा पाल का कैंपस में गुरूवार को असामायिक देहांत हो गया था। शोक सभा में प्रो. जेसलीन एम., प्रो. श्योली सेन, प्रो. रामनिवास, प्रो. सपना सिंह, श्री वरूण तोशनीवाल, प्रो. विजी मोल, श्री रवि कुमार, डॉ. रामकुमार गर्ग, श्री नफीस अहमद, श्री ऑस्कर ऑबेदिया, श्री एलन सिंह, श्रीमती पूजा झा, श्री गौरव कुमार, मो. यासिर, श्री दीपक मलिक आदि मौजूद रहे। अंत में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.