Breaking News

योगी पर टिप्पणी से आहत जीएसटी डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, बोले– जिसका खाते हैं, उसका सम्मान ज़रूरी

योगी पर टिप्पणी से आहत जीएसटी डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, बोले– ‘जिसका खाते हैं, उसका सम्मान ज़रूरी

अयोध्या: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी से आहत होकर अयोध्या में तैनात जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में यह कठोर निर्णय लिया।
प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि,
“जिसका नामक खाते हैं, उसका आदर करना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी के प्रति की गई टिप्पणी मुझे व्यक्तिगत रूप से आहत करने वाली लगी, जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सका।”
सूत्रों के अनुसार, शंकराचार्य की टिप्पणी के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। ऐसे में एक वरिष्ठ अधिकारी का सार्वजनिक रूप से इस्तीफा देना शासन–प्रशासन में हलचल पैदा करने वाला कदम माना जा रहा है।
इस घटनाक्रम ने यह बहस भी तेज कर दी है कि संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों की राजनीतिक निष्ठा और सार्वजनिक प्रतिक्रिया की सीमा क्या होनी चाहिए।
फिलहाल जीएसटी विभाग और राज्य सरकार की ओर से इस इस्तीफे पर औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.