Breaking News

सीता जन्म एवं राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का हुआ जन्म

*सीता जन्म एवं राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का हुआ जन्म*

*ताड़का ने मचाया तांडव,प्रभु राम ने किया राक्षसी का अंत*

 

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के तीसरे दिन शुभारंभ भा ज पा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी अजय तिवारी एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

 

सुरेश परिहार ने राम भक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला का मंचन हमारे जीवन में उत्तम जीवन जीने का प्रवाह पैदा करता है, हमे रामलीला के मंचन से सीखना चाहिए कि भगवान के जीवन में भी इतने कष्ट आए परंतु उन्होंने सभी कष्टों का बिना विचलित हुए सामना किया, हमे भी जीवन में राम जी के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए,

 

अजय तिवारी ने कहा कि हमें प्रभु श्री राम जी के जीवन से सीख लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए तभी हम अपने जीवन को उत्तम बना सकते हैं

 

श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया,याद स्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया

 

रामलीला के मंचन में सीता जन्म, राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न जन्म,राक्षसों की खरमस्तियां,ताड़का का तांडव,ताड़का वध,सुबाहु बढ़ तक की लीला का मंचन किया गया, जिसमे जनक की भूमिका सनी घई ,दशरथ गौरव गांधी ,सुमंत पंकज कालरा,,वशिष्ठ पुष्कर नागपाल,विश्वामित्र अवतार सिंह खुराना,ताड़का केशव नारंग,सुबाहु तनिष्क सीकरी ,मारीच चिराग़ जुनेजा ,राम अविरल कक्कड़ एवं लक्ष्मण की भूमिका गुरु खुराना द्वारा की गई

मंच संचालन जॉली कक्कड़ ने किया

*आज के मंचन में सीता स्वंबर,रावण वानासुर संवाद,श्री राम द्वारा धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना ,परशुराम लक्ष्मण संवाद तक की लीला का मंचन किया जाएगा*

 

श्री शिव नाटक क्लब के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने सभी राम भक्तों से रामलीला के अवलोकन हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निवेदन किया है

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.