Breaking News

चामुंडा मंदिर में मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन

चामुंडा मंदिर में मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन

रुद्रपुर। नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर खेड़ा स्थित चामुंडा मंदिर में भव्य मां भगवती जागरण का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।चामुंडा मंदिर में मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन

आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों द्वारा श्री ठुकराल का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि “नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व है। मां शक्ति की भक्ति से जीवन में ऊर्जा, सकारात्मकता और साहस का संचार होता है। यह उत्सव न केवल आध्यात्मिक चेतना जाग्रत करता है, बल्कि समाज को धर्म और संस्कृति से भी जोड़ता है।” उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए मां भगवती से मंगलकामनाएं कीं।

जागरण के दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा। प्रसिद्ध भजन गायकों ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते-गाते रहे, और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्रातःकाल तारा रानी की कथा एवं माता की आरती के साथ जागरण का समापन हुआ। इसके पश्चात उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, रुद्रा कोली, अंकित बठला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भक्ति भाव से मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.