Breaking News

कोली समाज की महिलाओं का ठुकराल को समर्थन, कहा – “हम पूरी ताकत से साथ हैं”

कोली समाज की महिलाओं का ठुकराल को समर्थन, कहा – “हम पूरी ताकत से साथ हैं”

रुद्रपुर:  रम्पुरा क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल के बीच कोली समाज की दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कार्यालय पहुंचकर उन्हें समर्थन और आशीर्वाद दिया।
महिलाओं ने कहा कि कोली समाज की मातृशक्ति पूरी तरह से ठुकराल के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह ठुकराल वर्षों से समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहे हैं, उसी विश्वास के साथ आज समाज उनके साथ खड़ा है।

Advertisement

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोली समाज की महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन समाज के स्नेह और आशीर्वाद से ही आगे बढ़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रम्पुरा क्षेत्र और यहां के लोगों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।

इस अवसर पर कांति देवी कोली, माया कोली, विद्यारानी कोली, सुनीता कोली, उर्मिला कोली, लक्ष्मी कोली, रानी कोली, अनीता कोली, राजरानी कोली, आनंद शर्मा, राजू गुप्ता, शिव कुमार शिब्बू, ललित सिंह बिष्ट, केरू मंडल, राजीव गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.