Breaking News

रहस्यमय हालात में गायब हुआ रम्पुरा का युवक, ठुकराल ने पुलिस से की शीघ्र बरामदगी की अपील

रूद्रपुर: शहर के वार्ड संख्या 21 रम्पुरा निवासी मुकुल श्रीवास्तव (पुत्र स्वर्गीय पप्पू श्रीवास्तव) रविवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

युवक के अचानक लापता होने की खबर से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।

Advertisement

पूर्व विधायक ने इस संबंध में उच्च पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया। ठुकराल ने प्रशासन से मांग की कि मुकुल श्रीवास्तव की सकुशल बरामदगी के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा इस रहस्यमय गुमशुदगी का जल्द खुलासा हो।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.