Breaking News

स्नातक भर्ती परीक्षा निरस्तीकरण पर बेरोजगार संघ ने जताया आभार मुख्यमंत्री बोले,मेहनती युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

Share

स्नातक भर्ती परीक्षा निरस्तीकरण पर बेरोजगार संघ ने जताया आभार
मुख्यमंत्री बोले—मेहनती युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

देहरादून:  शासकीय आवास पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को निरस्त करने के निर्णय हेतु सरकार का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की लगन और मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में सशक्त कदम उठाया है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ईमानदार अभ्यर्थियों के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भविष्य की सभी परीक्षाएं निष्पक्ष माहौल में आयोजित होंगी।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को युवाओं की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय युवाओं में विश्वास और आशा को और मजबूत करेगा।


Share
error: Content is protected !!