Breaking News

विधायक शिव अरोरा ने बागवाला इंटर कॉलेज में विधायकनिधि से स्वीकृत सीसी मार्ग का नारियल फोड़कर किया लोकार्पण

विधायक शिव अरोरा ने बागवाला इंटर कॉलेज में विधायकनिधि से स्वीकृत सीसी मार्ग का नारियल फोड़कर किया लोकार्पण

रुद्रपुर : विधायक शिव अरोरा ने पीएम श्री राजकीय इटंर कॉलेज बागवाला में एनएच 74 से बागवाला इंटर कॉलेज को जाने वाले मुख्य मार्ग का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया।

आपको बता दे विधायकनिधि से स्वीकृत बागवाला इंटर कॉलेज में यह सीसी रोड जो 9 लाख की धनराशि से विधायक शिव अरोरा द्वारा बनाई गई है,
आज विधायक शिव अरोरा द्वारा उसका विधवत रूप से लोकार्पण कर बागवाला इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को समर्पित किया।

विधायक शिव आरोरा बोले इससे पहले भी बागवाला इंटर कॉलेज में स्कूल के नये भवन के लोकार्पण अवसर पर आना हुआ है. उन्होंने कहा इंटर कालेज का मुख्य मार्ग बेहद जर्जर हाल में था जिससे स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था.
वही मार्ग निर्माण से काफ़ी राहत मिलेगी , विधायक बोले वह जनता सुविधा को देखते हुऐ रुद्रपुर विधानसभा का सतत विकास हों रहा है ओर विकास कार्यों को तेज गति से बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, विकास के क्रम में कोई भी क्षेत्र अछूता नही रहेगा हर क्षेत्र में विकास कार्य को करवाया गया है।

इस दौरान बागवाला इंटर कॉलेज पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा का फूलमालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया गया।.
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी, राजेश डाबर, हरनाम चौधरी, आयुष चिलाना, धीरेन्द्र मिश्रा, हरीश भट्ट, आशिष कुमार, रामजी वर्मा, रामकुमार शर्मा, बाबू राम सैनी, गुरमीत सिंह, विनोद धामा,भारत धीमान, राजेश तिवारी, राज दुबे, प्रवीण चौधरी, अरविन्द चीमा, हरीश भट्ट, आशीष यादव, दीपक गोस्वामी, माधुरी, धीरेन्द्र मिश्रा, संजय सिंह, अजय वर्मा, कुलदीप चंद, बॉबी कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.