Breaking News

राज्य कर चौकियों पर मनमानी के खिलाफ व्यापारियों का हंगामा, विभाग घेरा

रुद्रपुर: राज्य कर विभाग के प्रवर्तन विभाग द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के विरोध में आज रुद्रपुर व्यापार मंडल ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य कर विभाग कार्यालय का घेराव किया। व्यापारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारी जानबूझकर चौकियों पर व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं, कागज़ जांच के नाम पर गाड़ियों को घंटों रोक कर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी सुबह से ही विभागीय कार्यालय पहुंच गए। व्यापारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो व्यापारी विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे।

संजय जुनेजा ने आरोप लगाया कि चौकियों पर तैनात अधिकारी व्यापारियों के सही कागज़ होने के बावजूद उन्हें गलत ठहरा रहे हैं। इससे न केवल व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है, बल्कि विभागीय कोष में पेनल्टी जमा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार वार्ता होने के बाद भी अधिकारी “हिटलरशाही” रवैया अपनाए हुए हैं, जिसे व्यापारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंचे राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त शिवेंद्र प्रताप सिंह और सहायक आयुक्त जीशान मलिक ने व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें शांत किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करेगा तथा जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

इस दौरान उपस्थित प्रमुख व्यापारियों में जिला महामंत्री सरदार हंसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरदार सुमुख सिंह विर्क, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, पूर्व महामंत्री हरीश अरोड़ा, पवन गाबा, शिवेन सेठी, पारस अरोड़ा, सागर छाबड़ा, राजेश कामरा, राजकुमार सीकरी, गौरव गांधी, मयंक अरोड़ा, जतिन नागपाल, विजय फुटेला, सोनू खुराना, मनजीत सिंह, पंकज सुखीजा, चेतन खनिजो, पंकज बत्रा, बल्लू घीक, जिमी बांगा, जिमी ठुकराल सहित दर्जनों व्यापारी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.