Breaking News

डा. चंदोला ने योग गुरु बाबा रामदेव से की मुलाकात उत्तराखंड को ‘आयुष प्रदेश’ बनाने पर हुई व्यापक चर्चा

डा. चंदोला ने योग गुरु बाबा रामदेव से की मुलाकात
उत्तराखंड को ‘आयुष प्रदेश’ बनाने पर हुई व्यापक चर्चा

रुद्रपुर,: चंदोला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के एम.डी. तथा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. के.सी. चंदोला ने योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान दोनों ने उत्तराखंड को ‘आयुष प्रदेश’ के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान विशेष रूप से इस बात पर विचार-विमर्श हुआ कि राज्य में आयुष, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, होम्योपैथी और यूनानी प्रणाली को किस प्रकार मजबूती दी जाए तथा इनके संस्थागत और व्यावहारिक ढांचे को किस तरह विस्तार दिया जा सके। डॉ. चंदोला और बाबा रामदेव के बीच यह भी चर्चा हुई कि उत्तराखंड की प्राकृतिक परिस्थितियाँ, वनस्पतियाँ और औषधीय संपदा आयुष पद्धतियों के विकास के लिए बेहद उपयुक्त हैं। ऐसे में राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयुष हब के रूप में पहचान दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। डा. चंदौला ने बाबा रामदेव को अपने कालेज के बारे में भी विस्तार से बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.