Breaking News

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल उत्सव का आगाज़, एमडी डॉ. के.सी. चंदौला ने उछाला टॉस, जोश से भर उठा मैदान

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल उत्सव का आगाज़

एमडी डॉ. के.सी. चंदौला ने उछाला टॉस, जोश से भर उठा मैदान**

रुद्रपुर: चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में सोमवार को वार्षिक खेल उत्सव उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के एमडी डॉ. के.सी. चंदौला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस उछालकर प्रथम मैच की शुरुआत कर किया। मैदान में छात्रों का जोश देखते ही बन रहा था।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. चंदौला ने कहा कि “खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। यह न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि टीमवर्क, अनुशासन, नेतृत्व और धैर्य जैसी जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।”
उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल चिकित्सक तैयार करना नहीं, बल्कि शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत, संतुलित और नेतृत्वक्षम युवा तैयार करना है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर उत्सव के रंग में डूबा रहा। विभिन्न खेल विधाओं में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन व शिक्षकों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों में भागीदारी ही स्वयं में एक उपलब्धि है।

डॉ. चंदौला ने बताया कि वार्षिक खेल उत्सव का समापन 1 दिसम्बर को होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में डॉ. जाहर घोष, डॉ. के.एस. द्विवेदी, डॉ. निरंजन यादव, डॉ. आशीष पंत, डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. नवीन यादव, डॉ. सीमा यादव, डॉ. दुर्गेश पाल, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. नीरजा, डॉ. अल्पना चौहान, डॉ. अदिति चौहान सहित कॉलेज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.