Breaking News

विश्व एड्स दिवस पर रुद्रपुर में जागरूकता रैली व सम्मान समारोह आयोजित

विश्व एड्स दिवस पर रुद्रपुर में जागरूकता रैली व सम्मान समारोह आयोजित

रुद्रपुर : विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य जागरूकता रैली से हुई, जिसमें समस्त TiNGO संगठनों से आए प्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने आवास विकास क्षेत्र में आम जनमानस को HIV/AIDS के प्रति जागरूक किया।

Advertisement

रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर, तथा जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े काउंसलर, एआरटी मेडिकल ऑफिसर तथा HIV/AIDS संक्रमण पर कार्यरत TiNGO प्रतिनिधियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने सभी TiNGO से हाई-रिस्क पॉपुलेशन तक प्रभावी रूप से पहुंचने, HIV टेस्टिंग बढ़ाने तथा एआरटी लिंक कराने का आग्रह किया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर ने NACP काउंसलरों को प्रभावी काउंसलिंग करने तथा नए हॉट-स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश दिए।
जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने NACP स्टाफ से HIV प्रभावित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करने और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।

समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन District Integrated Strategy for HIV/AIDS (DISHA) टीम द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. श्वेता दीक्षित (CPM), डॉ. जयंत नंद जोशी (CSO) और अराधना श्रीवास्तव (DMDO) शामिल रहीं।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.