Breaking News

रुद्रपुर के आयुष्मान पंजीकृत हॉस्पिटल में बड़ा खेल,मरीजों को गुमराह कर वसूली का धंधा,जल्द ही हॉस्पिटल के नाम को करेंगे उजागर

Share

रुद्रपुर के आयुष्मान पंजीकृत हॉस्पिटल में बड़ा खेल,मरीजों को गुमराह कर वसूली का धंधा,जल्द ही हॉस्पिटल के नाम को करेंगे उजागर

रुद्रपुर : आयुष्मान भारत योजना जहाँ गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए चलाई गई है, वहीं रुद्रपुर के कई आयुष्मान पंजीकृत हॉस्पिटल में इस योजना के नाम पर बड़ा घोटाला होने के मामले सामने आ रहे हैं। मरीजों को न सिर्फ गुमराह किया जा रहा है, बल्कि हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा मोटी रकम तक वसूले जाने के गंभीर आरोप उठ रहे हैं।

मरीजों को आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद वसूली

सूत्रों के अनुसार, शहर के कई निजी हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड से भर्ती मरीजों को यह कहकर डरा-धमका रहे हैं कि “आयुष्मान से पूरा खर्च कवर नहीं होता” और इसके बहाने मरीजों से भारी रकम वसूली जा रही है। कई मामलों में मरीजों और उनके परिजनों को यह भी बताया जाता है कि “कुछ दवाएँ बाहर से खरीदनी होंगी”, जबकि योजना में अधिकतर इलाज और दवाएँ शामिल हैं।

डिस्चार्ज में देरी कर वसूली का खेल

जानकारी यह भी मिली है कि कई हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों को जानबूझकर कई दिनों तक डिस्चार्ज नहीं करते। मरीजों को बेवजह हॉस्पिटल में रोके रखना और धीरे-धीरे बिल के नाम पर पैसे मांगना इन हॉस्पिटल की आम रणनीति बन चुकी है। परिजन मजबूरी में अस्पताल के दबाव में आकर राशि देने को मजबूर हो जाते हैं।

आम जनता में आक्रोश

हॉस्पिटल की इस मनमानी से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि गरीबों के लिए बनी इस योजना का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है और अधिकारियों को इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।


Share
error: Content is protected !!