Breaking News

Video: रुद्रपुर में जल निगम की बड़ी लापरवाही, जगह-जगह फूटी पाइपलाइन से बह रहा हजारों लीटर पानी, अधिकारी बेखबर

ख़बरीलाल ख़ोज, (मनीश बावा)रुद्रपुर : एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री “जल ही जीवन है—जल बचाओ, देश बचाओ” का आह्वान कर रहे हैं, वहीं रुद्रपुर का जल विभाग की

मानो इस अभियान का मज़ाक उड़ाने पर तुला हुआ है।

शहर की कई बस्तियों में जल निगम द्वारा वर्षों से बिछाई गई पाइपलाइनें जगह–जगह टूटी पड़ी हैं। लाइनें तो बढ़ा दी गई हैं, पानी आपूर्ति भी हो रही है, लेकिन लगातार लीक हो रही पाइपलाइनों से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर झांकने तक नहीं आता। कई मोहल्लों में पानी सड़क पर फैलकर कीचड़ और फिसलन भी पैदा कर रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

शहरवासी पूछ रहे हैं—
जब देश जल संरक्षण की ओर बढ़ रहा है, तो रुद्रपुर का जल विभाग कब अपनी नींद से जागेगा?

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.