Breaking News

गौरक्षक दल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, प्रतिबंधित मांस से भरी पिकअप पकड़ी

गौरक्षक दल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, प्रतिबंधित मांस से भरी पिकअप पकड़ी

 

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 600 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। इस कार्रवाई में गौरक्षक दल रुद्रपुर का भी सहयोग रहा। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 29 अक्टूबर को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने गौरक्षक दल के सहयोग से पिकअप वाहन संख्या यूके 04 सीबी 0653 को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 600 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद होने की जानकारी दी गई।पुलिस ने इस मामले में यासीन पुत्र अख्तर (35 वर्ष), निवासी छिनकी दरऊ, थाना किच्छा तथा मोहम्मद शरीफ पुत्र लतीफ (40 वर्ष), निवासी दरऊ, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 578/2026 के तहत उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/6/11(1) में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप शर्मा, उपनिरीक्षक प्रदीप पंत, अपर उपनिरीक्षक अमित कुमार और कांस्टेबल हरीश सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई में गौरक्षक दल रुद्रपुर ने भी सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.