Breaking News

पत्रकार प्रेस परिषद के सितारगंज के गुरदीप व नानकमत्ता के अनिल बने अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने की घोषणा, एकजुटता का किया आहवान

1 0
Share

पत्रकार प्रेस परिषद के सितारगंज के गुरदीप व नानकमत्ता के अनिल बने अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने की घोषणा, एकजुटता का किया आहवान

सितारगंज:  पत्रकार प्रेस परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बुधवार देर शाम सितारगंज में लोक निर्माण विभाग के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के उत्तराखंड अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए सितारगंज इकाई के अध्यक्ष पद पर गुरदीप सिंह तथा नानकमत्ता तहसील इकाई के अध्यक्ष पद पर अनिल सागर को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। दोनों नव नियुक्त अध्यक्षों को दस दिनों के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी के गठन के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी का उपस्थित पत्रकारों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश के संचालन में आयोजित इस बैठक में अशोक गुलाटी ने सभी पत्रकारों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वाेपरि है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान पत्रकारों की समस्याओं, उत्पीड़न, हित संरक्षण और बदलते दौर की चुनौतियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। अशोक गुलाटी ने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की आवाज पहुंचाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने जानकारी दी कि पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) का दो दिवसीय महाधिवेशन आगामी 21 और 22 जनवरी को नई दिल्ली स्थित पूसा इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री, साधु-संत, पूर्व सैनिक एवं देशभर से हजारों पत्रकार भाग लेंगे। बताया कि जनवरी से पत्रकारों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर फोर-व्हीलर से टोल टैक्स में छूट मिलेगी। साथ ही हेल्थ बीमा योजना, कल्याण कोष के अंतर्गत आकस्मिक स्थिति में परिवार को तत्काल सहायता तथा पहचान पत्र वितरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

अपने संबोधन में अशोक गुलाटी ने कहा हम और हमारे पत्रकार साथी अलग नहीं हैं। इसलिए संगठन से जुड़े पदाधिकारी ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ शब्द का प्रयोग करते हैं। सभी के स्नेह और विश्वास से ही यह संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही नवनियुक्त पदाधिकारियों की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कराई जाएगी। साथ ही पत्रकारों से आह्वान किया कि वे गरीबों, मजदूरों और शोषित वर्ग की आवाज मजबूती से उठाएं और उत्पीड़न के मामलों में एकजुट होकर संघर्ष करें।

नवनियुक्त अध्यक्ष गुरदीप सिंह एवं अनिल सागर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे, संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा निष्पक्ष, निर्भीक और ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देंगे। बैठक में गुरदीप सिंह, अनिल सागर, ओम प्रकाश, श्रीमती रिंपी, बलवंत सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!