Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक

0 0
Share

अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक

रुद्रपुर: अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर (रुद्रपुर) द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, चुटकी देवरिया में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर (सिविल जज सीनियर डिवीजन, रुद्रपुर) ने विद्यार्थियों को उनके उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

सेमिनार को संबोधित करते हुए सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने देश में उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही उन्होंने शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1915 तथा राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाए जाने के उद्देश्य और इसके ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विक्रम सिंह (पैनल अधिवक्ता), लुबीना पारूल (असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल), माया शर्मा (पैनल अधिवक्ता), विद्यालय के प्राध्यापक अमोद सक्सेना, एम.एस. माथुर (प्रवक्ता) सहित रियासत अली, बांके लाल, धर्मेंद्र, मेहनाज़ तथा पीएलवी उपस्थित रहे।

सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों में उपभोक्ता जागरूकता को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!