Breaking News

रुद्रपुर में अटल स्मृति शताब्दी वर्ष के तहत होंगे विविध कार्यक्रम

Share

रुद्रपुर में अटल स्मृति शताब्दी वर्ष के तहत होंगे विविध कार्यक्रम

रुद्रपुर: अटल स्मृति शताब्दी वर्ष के अवसर पर रुद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत गत दिवस दीप प्रज्वलन के साथ हो चुकी है। कार्यक्रम के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल स्मृति शताब्दी वर्ष के तहत प्रदेश सहित पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत नगर निगमों और नगर पालिकाओं में प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेई जी के साथ कार्य कर चुके बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कवि सम्मेलन आयोजित होंगे।

चुघ ने बताया कि अटल स्मृति पार्क, अटल स्मृति चौराहा और अटल स्मृति वन की भी स्थापना की जाएगी। महिला मोर्चा द्वारा रंगोली और दीपमाला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। चुघ ने कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी को शिखर तक पहुंचाने में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का योगदान अविस्मरणीय है।

उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई एनडीए सरकार के पहले प्रधानमंत्री बने और अपने कार्यकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई, जिसे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अटल स्मृति शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।


Share
error: Content is protected !!