Breaking News

तुलसीधाम में आस्था का महासंगम, चार दिन तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

तुलसीधाम में आस्था का महासंगम, चार दिन तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

 

Advertisement

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा )रुद्रपुर : मलसा गिरधपुर स्थित श्री तुलसी धाम मन्दिर में 12वाँ श्री तुलसी महायज्ञ 19 से 22 फरवरी तक हर्षोल्लास, भव्यता और धार्मिक आस्था के साथ आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय इस आयोजन में धार्मिक नाट्य मंचन, हवन-यज्ञ, शोभायात्रा, संत समागम, भजन-कीर्तन और ब्रह्मभोज जैसे कार्यक्रम होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी को प्रातः 4 बजे सुप्रसिद्ध श्रीमती सुजाता माहेश्वरी के निर्देशन में “मां गंगा अवतरण” धार्मिक नाट्य प्रस्तुति होगी। 20 फरवरी को रात्रि 8 बजे “श्री कृष्ण अवतार” तथा 21 फरवरी को रात्रि 8 बजे “श्री राम-भरत मिलाप” का मंचन श्री तुलसी धाम कथा मंचन समिति द्वारा किया जाएगा।
21 फरवरी को दोपहर 2 बजे तुलसीधाम के पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के सानिध्य में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्री तुलसी धाम मन्दिर से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम की परिक्रमा करेगी। इस दौरान बाहर से आए संत-महापुरुष भी शामिल होंगे तथा जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।
22 फरवरी को प्रातः 7 बजे मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ संपन्न होगा। इसके बाद ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से संत समागम कार्यक्रम आरंभ होगा, जिसमें श्री तुलसीधाम महिला संकीर्तन मंडल द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। जयपुर से पधारी भजन गायिका शुभ सुरभि चतुर्वेदी द्वारा भजनों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए सुबह 11 बजे से लंगर की व्यवस्था रहेगी।
महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विगत माह से लगातार बैठकें आयोजित की जा रही थीं। तुलसीधाम मंदिर ट्रस्ट एवं सेवा समिति के पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रमों में सहभागिता करने और धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.