Breaking News

नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध पर घर में घुसकर दरिंदगी… पुलिस चुप! रम्पुरा कांड पर ठुकराल के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस का घेराव

0 0
Share

नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध पर घर में घुसकर दरिंदगी… पुलिस चुप! रम्पुरा कांड पर ठुकराल के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस का घेराव
ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर: रम्पुरा क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पूरे परिवार को घर में घुसकर बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस की कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान ठुकराल ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए तीखा रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा नहीं दी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पीड़ित परिवार के अनुसार घटना 4 मार्च 2026 की है। वार्ड नंबर 23, मोहल्ला रम्पुरा निवासी राजीव कोली की 17 वर्षीय पुत्री, जो सनातन कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है, घर के बाहर गली में खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के ही अंकित, रिंकू और लालता अपने 4-5 साथियों के साथ वहां पहुंचे और छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
छात्रा किसी तरह बचकर घर के भीतर भागी, लेकिन आरोपी भी उसके पीछे घर में घुस आए। आरोप है कि दबंगों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब छात्रा की मां रेखा, दादी आशा देवी और 11 वर्षीय छोटी बहन ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें डंडों, बेल्टों और लात-घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में कोतवाली पुलिस ने केवल छात्रा और उसकी मां का मेडिकल कराया, जबकि अन्य घायलों को बिना मेडिकल के ही लौटा दिया गया।
राजीव कोली का कहना है कि आरोपी पक्ष भाजपा की एक महिला पार्षद का परिवार है, जिसके कारण पुलिस उन पर हाथ डालने से बच रही है। उनका आरोप है कि आरोपी लगातार परिवार को जान से मारने और बेटी को घर से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है।
एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि एक ओर सरकार “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षद का परिवार ही बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि रम्पुरा जैसी घनी आबादी वाली बस्ती में दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना और पुलिस का चुप रहना बेहद शर्मनाक है।
हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तुरंत कोतवाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रदर्शन में अजय नारायण सिंह, चन्द्रपाल कोली, दिनेश कोली, राम सेवक कोली, आशीष श्रीवास्तव, ललित सिंह बिष्ट, राजीव कोली, सोनम कोली, देशराज कोली, गब्बर कोली, दानवीर कोली, रेखा, आशा कोली, रजनी कोली, संतोष कोली, चन्द्रवती कोली, गुड्डो देवी, माया देवी, कमला देवी, शोभा कोली, राजवती कोली, हरदेई कोली, ओमप्रकाश कोली, प्रेम शंकर कोली, सुभाष कोली, राजा राम कोली, लक्ष्मण कोली, विजय रानी, श्रवण कोली, रामकुमार, अनुज कोली, बब्बू कोली, निहाल सिंह, आकाश कोली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!