Breaking News

मंगलवार को मीट बेचना पड़ा भारी — निगम की रेड में नॉनवेज और पतीला जब्त

0 0
Share

मंगलवार को मीट बेचना पड़ा भारी — निगम की रेड में नॉनवेज और पतीला जब्त

रुद्रपुर। शहर में मंगलवार को मांस बिक्री पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती तेज कर दी है। इंदिरा चौक क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर नॉनवेज परोस रहे एक ढाबे पर निगम की टीम ने अचानक छापेमारी कर नॉनवेज और पतीला जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार नगर निगम को सूचना मिली थी कि इंदिरा चौक स्थित ‘अली ख्वाजा बिरयानी’ प्रतिष्ठान पर मंगलवार की पाबंदी के बावजूद नॉनवेज बेचा और परोसा जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए महापौर विकास शर्मा ने तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान दुकान में नॉनवेज परोसे जाने की पुष्टि हुई। अचानक हुई छापेमारी से दुकान में मौजूद दुकानदार और ग्राहकों के बीच हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर मौजूद नॉनवेज के साथ ही पतीला और अन्य संबंधित सामग्री को कब्जे में ले लिया।
निगम अधिकारियों ने दुकान स्वामी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो दुकान को सील करने के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।
इस दौरान निगम की टीम ने आसपास के होटल और ढाबा संचालकों को भी सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर के आदेशों के अनुसार मंगलवार को कच्चा या पका हुआ मीट बेचना और होटल-ढाबों में परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नगर निगम अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी में जेई शुभम कुमार, मनोज गहतोड़ी, शुभम पाल, सुमित समेत नगर निगम के अन्य कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!