Breaking News

संजयनगर महतोष में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शुभारंभ, पूर्व विधायक ठुकराल ने रखी नींव

0 0
Share

संजयनगर महतोष में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शुभारंभ, पूर्व विधायक ठुकराल ने रखी नींव

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर। ग्राम संजयनगर महतोष में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत मुख्य मार्ग से मंदिर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग टाइल सड़क निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत फीता काटकर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की नींव रखी।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और विद्यालय जाने वाले बच्चों को कीचड़ और गंदगी से राहत मिलेगी।
ठुकराल ने कहा कि वह राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और पद पर रहें या न रहें, जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा और अन्य लंबित कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
इस मौके पर सुखदेव हालदार, आरिफ गाजी, ललित बिष्ट, रोहित घीक, वंश ग्रोवर, हर्षित गाइन, देव कुमार, मनोज कुमार, सूरज हालदार, अशरफ अली, सावेश गाजी, बिल्लू, मो. खालिक, अमृत राय, साजिद गाजी, मंगल हालदार, रमनी मृधा, कृष्णा मंडल, विजय राय, विधान विश्वास, अंकित बठला, भोला राय, गोलू गाइन, कृष विश्वास, राजीव बैरागी, दिलीप, कमलेश, पप्पू राय, शवेश गाजी, विशाल भद्र समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!