Breaking News

रुद्रपुर में पुलिस मुठभेड़: असलाह सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार,10 अवैध हथियार बरामद

0 0
Share

रुद्रपुर में पुलिस मुठभेड़: असलाह सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, 10 अवैध हथियार बरामद

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा) रुद्रपुर:  जनपद में अवैध असलाह तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात असलाह सप्लायर बंटी कोली को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बंटी कोली के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। उसके साथ उसका साथी मनोज कुमार भी अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध असलाह सप्लाई करने वाला बंटी कोली अपने साथी के साथ मोदी मैदान के पास हथियारों की डिलीवरी देने आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बंटी कोली ने टीम पर चार राउंड फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी चार राउंड फायर किए, जिसमें बंटी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 10 अवैध हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें नौ तमंचे और एक पिस्टल शामिल है। साथ ही 27 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और नकदी भी बरामद की गई है। घायल बंटी कोली को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भेजा गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि बंटी कोली रुद्रपुर क्षेत्र में अवैध असलाह सप्लाई करने वाला बड़ा सप्लायर है और उसकी तलाश स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड को भी थी। उस पर पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वर्ष 2024 में उसे तीन माह के लिए जिला बदर भी किया गया था। जिला बदर का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम में भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!