Breaking News

रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का वार: 80 हजार लेते ही धर दबोचा बिजली विभाग का जेई

0 0
Share

रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का वार: 80 हजार लेते ही धर दबोचा बिजली विभाग का जेई

देहरादून: देहरादून मे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (JE) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार पर शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। बताया जा रहा है कि अभियंता शिकायतकर्ता की पत्नी के नाम खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन जारी करने और विद्युत भार बढ़ाने के एवज में यह रकम मांग रहा था।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही आरोपी अभियंता ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
सतर्कता विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!