Breaking News

9 दिन नहीं, 6 महीने का मांस प्रतिबंध…? रुद्रपुर में आदेश को लेकर गरमाई चर्चा

0 0
Share

9 दिन नहीं, 6 महीने का मांस प्रतिबंध…? रुद्रपुर में आदेश को लेकर गरमाई चर्चा

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा) रुद्रपुर: चैत्र नवरात्रि के मद्देनज़र नगर निगम द्वारा जारी मांस बिक्री प्रतिबंध के आदेश ने शहर में नई बहस छेड़ दी है। आदेश में दर्ज तिथियों को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है, जिसके चलते लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि प्रतिबंध 9 दिनों के लिए है या 9 महीनों के लिए।


नगर निगम के कार्यालय आदेश में मांस की बिक्री पर 19 मार्च 2026 से 27 सितंबर 2026 तक प्रतिबंध का उल्लेख किया गया है, जबकि चैत्र नवरात्रि सामान्यतः 9 दिनों का पर्व होता है। ऐसे में आदेश की अवधि को लेकर व्यापारियों, रेस्टोरेंट संचालकों और आम नागरिकों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

नगर निगम प्रशासन की ओर से फिलहाल इस भ्रम को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

उधर, शहर में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और सभी की नजर अब नगर निगम के अगले कदम पर टिकी हुई है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!