Breaking News

कांग्रेस जॉइन करते ही ठुकराल पर “डिजिटल अटैक”, AI से साजिश का आरोप, पुलिस में तहरीर

कांग्रेस जॉइन करते ही ठुकराल पर “डिजिटल अटैक”! AI से साजिश का आरोप, पुलिस में तहरीर
ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर: दो दिन पहले कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अब सोशल मीडिया पर चल रहे कथित “डिजिटल हमले” को लेकर कोतवाली पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट्स वायरल की जा रही हैं।
ठुकराल ने अपनी तहरीर में कहा कि 28 मार्च 2026 को कांग्रेस की सदस्यता लेने के तुरंत बाद ही उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू हो गया। उन्होंने डम्पी चोपड़ा, नीतिश ग्रोवर, जगदीश विश्वास उर्फ सुदर्शन, अजीत सक्सैना और राज कोली समेत कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया कि ये लोग लगातार उनके खिलाफ झूठी और आधारहीन टिप्पणियाँ पोस्ट कर रहे हैं।
मामले को और गंभीर बनाते हुए ठुकराल ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ तकनीक के दुरुपयोग की आशंका जताई। उनका कहना है कि पहले भी AI के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो चुकी है, और अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद यह साजिश दोबारा सक्रिय हो गई है। उन्होंने इसे समाज में “विषवमन” यानी नफरत फैलाने की साजिश बताया।
पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वायरल हो रही आपत्तिजनक पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट्स साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिए हैं और तहरीर के साथ जमा किए हैं। साथ ही उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
👉 अब देखना होगा कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल डिजिटल विवाद में क्या कदम उठाती है और आरोपों की सच्चाई कहाँ तक सामने आती है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.