Breaking News

हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: SSP अजय गणपति की सख्ती से 2 शातिर गिरफ्तार, लाखों की फिरौती का खेल उजागर

Share

हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: SSP अजय गणपति की सख्ती से 2 शातिर गिरफ्तार, लाखों की फिरौती का खेल उजागर

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग लोगों को जाल में फंसाकर मारपीट और झूठे मुकदमों की धमकी देकर लाखों रुपये की फिरौती वसूलता था।
कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग के दो सदस्यों को दबोच लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
⚠️ ऐसे फंसाया जाल में
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रिया, पिंकी उर्फ काजल और उनके साथियों ने उसे सुनियोजित तरीके से बुलाया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की गई।
आरोपियों ने पीड़ित से 14 हजार रुपये ऑनलाइन (Google Pay) और 30 हजार रुपये नकद वसूल लिए।
🚔 पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 30 मार्च 2026 को कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
👇 गिरफ्तार आरोपी
मोतीराम (46 वर्ष), निवासी सम्भल
पिंकी उर्फ काजल (35 वर्ष), निवासी ट्रांजिट कैम्प
➡️ पिंकी उर्फ काजल पहले से भी एक मामले में वांछित थी।
💰 बरामदगी
कुल 17,500 रुपये बरामद
📌 मामले की धाराएं
मुकदमा संख्या 106/2026 में धारा
308(5), 115(2), 351(2), 352, 127(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
🔎 अभी और खुलासे बाकी
पूछताछ में अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


Share
error: Content is protected !!