Breaking News

मतदाता सूची में नहीं होगी चूक, 15 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण का लक्ष्य — मस्तू दास

मतदाता सूची में नहीं होगी चूक, 15 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण का लक्ष्य — मस्तू दास

 

Advertisement

रुद्रपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने कहा कि त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी मजबूती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण सुनिश्चित किया जाए और अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
बैठक में बताया गया कि 8 जून से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके तहत मतदाताओं की पहचान, पते का सत्यापन, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं की जांच और नए पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
मस्तू दास ने कहा कि अभियान की प्रगति संतोषजनक है, लेकिन निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्य में और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने बूथ स्तर तक स्पष्ट कार्ययोजना बनाने, दैनिक मॉनिटरिंग करने तथा पिछड़े क्षेत्रों में अतिरिक्त फील्ड टीम लगाने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं का सहयोग लेने पर भी जोर दिया।
बैठक में निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार जनपद में अभियान को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है और निर्धारित समय से पहले सभी कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, अमृता शर्मा, राहुल शाह, हिमांशु कफल्टिया, गौरव पाण्डे, नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, शिप्रा जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.