Breaking News

रुद्रपुर में अब न्यूरोसर्जरी की विशेषज्ञ सेवा, मैक्स वैशाली ने शुरू की ओपीडी

रुद्रपुर में अब न्यूरोसर्जरी की विशेषज्ञ सेवा, मैक्स वैशाली ने शुरू की ओपीडी
ब्रेन-ट्यूमर से लेकर जटिल स्पाइन रोगों तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श; हर माह तीसरे गुरुवार को फुटेला हॉस्पिटल में बैठेंगे डॉ. ऋषिकेश चक्रबर्ती
ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)रुद्रपुर: न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने रुद्रपुर के फुटेला हॉस्पिटल में डेडिकेटेड न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवा शुरू कर दी है। अब मरीजों को न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ से परामर्श के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मैक्स वैशाली के न्यूरोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. ऋषिकेश चक्रबर्ती हर माह के तीसरे गुरुवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक फुटेला हॉस्पिटल में मरीजों को प्राथमिक और फॉलो-अप परामर्श देंगे। यहां मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आवश्यक जांच, उपचार की सलाह और आगे की उपचार योजना उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. चक्रबर्ती ने बताया कि न्यूरोसर्जरी में ब्रेन ट्यूमर, इमेज-गाइडेड ब्रेन सर्जरी, पार्किंसन रोग में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस), न्यूरोनैविगेशन,न्यूरोफिजियोलॉजिकल मॉनिटरिंग और मिनिमली इनवेसिव ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। जिन मरीजों को अत्याधुनिक या जटिल सर्जरी की जरूरत होगी, उन्हें मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर किया जाएगा। घर के पास विशेषज्ञ सेवा उपलब्ध कराने की पहल के तहत शुरू हुई यह ओपीडी उत्तराखंड के मरीजों के लिए अहम मानी जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श मिलने से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के उपचार में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.