Breaking News

मलसी डकैती कांड का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपित

मलसी डकैती कांड का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपित

एसओजी व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1.26 लाख रुपये बरामद

Advertisement

रुद्रपुर: मलसी क्षेत्र में आठ अगस्त की रात हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया है। आरोपितों के कब्जे से डकैती की 1.26 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई है।मलसी निवासी विनीत पाठक की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 414/2026 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम बाल अपचारी को साथ लेकर ग्राम पसियापुर, थाना विलासपुर, जनपद रामपुर पहुंची। वहां दबिश देकर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपितों में प्रिंस उर्फ प्रिंसदीप सिंह (19), हरपाल सिंह (48), हरजीत सिंह और सतपाल सिंह (28) शामिल हैं। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। घटना में अन्य लोगों की भूमिका और वारदात से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम में निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह, उपनिरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, उपनिरीक्षक मोहन चंद्र जोशी, कांस्टेबल ललित मोहन, नवीन गिरी, हरीश मेहरा और देवेंद्र तोम्कियाल शामिल रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.