Breaking News

ड्यूटी के दौरान आरक्षी भुवन चंद्र आर्या का आकस्मिक निधन, ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार में शोक

ड्यूटी के दौरान आरक्षी भुवन चंद्र आर्या का आकस्मिक निधन, ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार में शोक

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात आरक्षी भुवन चंद्र आर्या का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
हल्द्वानी निवासी भुवन चंद्र आर्या वर्ष 2009 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह कोतवाली ट्रांजिट कैंप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान उनके आकस्मिक निधन से साथी पुलिसकर्मी भी स्तब्ध हैं।
ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार ने दिवंगत आरक्षी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पुलिस परिवार ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
पुलिस परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य, साहस और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार शोक-संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.