Breaking News

ईंट के वार से शाहनवाज की मौत, हत्यारोपित गोलू गिरफ्तार

ईंट के वार से शाहनवाज की मौत, हत्यारोपित गोलू गिरफ्तार

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र में ईंट से सिर पर हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उपचार के दौरान युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद की है।
वार्ड नंबर 18 खेड़ा निवासी फरमान पुत्र अजीद ने 13 अगस्त को कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि 12 अगस्त की शाम तौफीक उर्फ गोलू ने उसके भाई शाहनवाज (27) के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
13 अगस्त की रात उपचार के दौरान शाहनवाज की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे को धारा 103 बीएनएस में तरमीम कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की । पुलिस टीम ने 14 अगस्त की रात किच्छा बाईपास रोड स्थित एफएसएल के पास से तौफीक उर्फ गोलू पुत्र स्व. शाहिद अली, निवासी वार्ड नंबर 18 खेड़ा, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 18 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट बरामद की गई है।
आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रम्पुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कौशिक, उपनिरीक्षक धीरज टम्टा, हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल महेंद्र कुमार शामिल रहे।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.