Breaking News

गांधी-शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : ठुकराल

गांधी-शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : ठुकराल

 

Advertisement

रुद्रपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।* साथी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री का भी भावपूर्ण स्मरण किया।   इस दौरान कांग्रेसियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को आजादी की राह दिखाई। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने स्वच्छता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जिसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए गांधी जी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना जरूरी है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि गांधी जी का जीवन त्याग, सादगी और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर समाज को नई दिशा दी। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी गांधी जी के विचारों को समझे और उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत करे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कुमार सिंह, राम स्वरूप भारती, पार्षद सुशील मंडल, सलीम खान, पार्षद इन्द्रजीत सिंह, सुनील चुघ, उमा सरकार, राजेश कुमार, नवीन खेतवाल, राजवीर सिंह, प्रीति साना, ओमकार सिंह, रंजीत राणा, राहुल प्रजापति, राकेश कोली, आबिद हुसैन, विकास विश्वास, जमुना कोली, बाबू विश्वकर्मा, बाबू खां, मिराज खान, दर्शन कोली, खगोपति विश्वास, मधु सिकदार, कविता, ज्योति टम्टा, कुंदन टम्टा, संजीव राठौर, राजू गुप्ता, कमल सेनी, अमित अरोड़ा, देव कोली, सेवा राम कोली, सुनील जंडवानी, दिनेश कोली, सूरज चौहान, रामपाल गुप्ता, शुभम रस्तोगी, अजय गोलदार, अनुज दीक्षित, सुभाष राय, करण सिंह, गौतम घरामी, अर्जुन विश्वास, करन गंगवार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.