राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस पर जिला कोषागार में लगा जागरूकता एवं समस्या समाधान कैंप
खबरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला कोषागार कार्यालय, ऊधम सिंह नगर में एनपीएस से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं जागरूकता के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल ने किया।
कैंप में जनपद के विभिन्न विभागों से पहुंचे आहरण एवं वितरण अधिकारियों (DDO) और कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्य कोषाधिकारी ने एनपीएस की प्रक्रिया, समस्याओं के समाधान और आवश्यक सावधानियों के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान कोषाधिकारी धीरज तिवारी, सहायक कोषाधिकारी कमलेश चन्द्र संग्रौला, सहायक कोषाधिकारी राजीव वर्मा, लेखाकार प्रेमकुमार और सहायक लेखाकार गगन गुणवन्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एनपीएस से संबंधित समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
कैंप में ऑनलाइन DDO लॉगिन में आ रही तकनीकी दिक्कतों का भी निराकरण किया गया। आवश्यकता के अनुसार I-PIN रीसेट करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इससे विभिन्न विभागों के DDO को एनपीएस संबंधी कार्यों के ऑनलाइन संचालन में सुविधा मिली।
कैंप के सफल संचालन में कृष्ण प्रसाद थपलियाल, दिनेश कुमार सिंह, हरीश सिंह, सूरज मिश्रा, भावना जोशी सहित कोषागार के अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


